Gwalior News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव, परिजनों का जमकर हंगामा, चक्काजाम

gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) थाना क्षेत्र से गुरुवार को गायब हुई एक युवती का शव रेलवे ट्रेक(Gwalior Railway Track) पर मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया और शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने एक युवक और उसके साथियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़े.. होली से पहले MP में सख्ती बढ़ी, इन जिलों में भी रविवार को लॉकडाउन, CM ने दिए ये निर्देश

ग्वालियर थाना क्षेत्र (Gwalior) के किला गेट सुमेर सिंह के बाड़े में रहने वाली वर्षा शर्मा के परिजनों ने गुरुवार को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वो बिना कुछ बताये घर से गायब हो गई थी। परिजन गुरुवार को दिन रात वर्षा को ढूंढते रहे लेकिन वो नहीं मिली शुक्रवार को उसका शव महाराज पुरा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए ना ले जाकर ग्वालियर थाना क्षेत्र  में सड़क पर एंबुलेंस के साथ रख दिया और चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने ग्वालियर थाना क्षेत्र के गोलपाड़ा में रहने वाले अमन परमार और उसके दो साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है । परिजनों का आरोप था कि अमन पुराना बदमाश है उसने वर्षा से पैसे और गहने ले रखे थे। गुरुवर को हो सकता है वर्षा पैसे और गहने वापस मांगने गई हो और मौका देखकर अमन ने उसके दो साथियों के साथ हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया।

यह भी पढ़े.. होली से पहले मप्र के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के लिए खुशखबरी

परिजनों का कहना था कि पुलिस FIR भी नहीं लिख रही और नामजद शिकायत करने के बाद भी कोई एक्शन नहीं ले रही इसलिए चक्का जाम कर रहे हैं। उधर चक्का जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिस (Gwalior Police) अधिकारियों ने समझाइश देकर चक्का जाम खुलवाया और भरोसा दिलाया कि पीएम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर यदि कोई दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews