मासूम नातिन के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी नाना को ग्वालियर जिला न्यायालय ने दिया मृत्युदंड

Gwalior News

Gwalior News : रिश्तों को तार तार करने वाले एक वहशी नाना को कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा से दंडित किया है, आरोपी ने अपने रिश्ते के भांजे की 10 साल की मासूम बेटी का अपहरण किया, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी, घटना के बाद शहर में इसे लेकर बहुत आक्रोश पनपा, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया करीब डेढ़ साल बाद आज जिला न्यायालय ने आरोपी नाना को मृत्युदंड की सजा सुना दी

आपको बता दें कि 26 जून 2022 को ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र से 10 साल की एक मासूम बच्ची घर के बाहर खेलते वक्त लापता हो गई थी। बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसके अपहरण का केस हजीरा थाने में दर्ज कराया था। 2 दिन बाद बच्ची का शव वैष्णोपुरम क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास झाड़ियों से निर्वस्त्र हालत में मिला।

कैसे आरोपी तक पहुंची पुलिस?

पुलिस ने बच्ची के शव का पीएम कराया तो बच्ची के साथ दुष्कर्म होने और उसकी गला घोट कर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो यह खुलासा हुआ कि बच्ची को उसके पिता का मामा लेकर गया था। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची अपने रिश्ते के नाना कल्लू राठौर उर्फ कल्ला के साथ जाती हुई नजर आई।

पुलिस को कैसे गुमराह किया था आरोपी ने?

खास बात ये थी कि बच्ची की तलाश और बच्ची के दाह संस्कार के समय आरोपी कल्लू दुखी होने का नाटक करता रहा। पुलिस ने कल्लू को गिरफ्तार कर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान जिला अदालत ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए आरोपी कल्लू राठौर को मृत्युदंड की सज़ा सुनाई।

[dgv_vimeo_video id=”893750907″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews