
Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने एक इनामी शातिर बदमाश को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है, ये पिछले दिनों माधौगंज थाना क्षेत्र में हुए अनीता गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, वहीं महाराजपुरा थाना क्षेत्र में हुई लूट का भी आरोपी है। पुलिस इसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी आज इसके मूवमेंट की जानकारी मिली तो पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की, बदमाश ने पुलिस पर फायर किये जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किये जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है, इस पर उत्तर प्रदेश में भी कई अपराध दर्ज है, पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
अनीता गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार
ग्वालियर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने पिछले दिनों 29 जुलाई को माधौगंज थाना क्षेत्र में लूट के इरादे से घर के बाहर गोली मारकर की गई अनीता गुप्ता की हत्या में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मयंक भदौरिया उर्फ़ मंकू को गिरफ्तार किया है घटना के समय ये बाइक चला रहा था, इसके अलावा ये पिछले दिनों महाराजपुरा में हुई लूट का भी वांछित आरोपी था।
पुलिस को मिली थी बदमाश के मूवमेंट की जानकारी
एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी इसपर आईजी ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, माधौगंज पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी का मूवमेंट शंकरपुर एरिया में है, उसके बाद माधौगंज पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर बदमाश की घेराबंदी की, अल सुबह बदमाश इस क्षेत्र में आया तो पुलिस ने उसकी घेराबंदी की।
कानपुर में भी दर्ज हैं कई मामले, अस्पताल में भर्ती
पुलिस से घिरा देख बदमाश ने फायर कर दिया जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई जिससे उसके पैर में गोली लग गई और वो घायल होकर गिर पड़ा , पुलिस ने बदमाश के पास मौजूद अवैध पिस्टल जब्त कर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, एसपी ने बताया कि मयंक भदौरिया पर कानपुर में भी लूट और डकैती के कई अपराध दर्ज हैं, मूलतः ये आगरा का रहने वाला है ये आदतन अपराधी है इसपर लूट, हत्या और डकैती के कई मामले दर्ज हैं, ये अपने अन्य साथियों के साथ ग्वालियर में किराये के मकान में रहता था और अपराध करता था पुलिस पूछताछ कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”996065307″]
[dgv_vimeo_video id=”996065410″]
[dgv_vimeo_video id=”996065482″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

