Gwalior News : फेसबुक पर दोस्ती कर छात्रा को कमरे पर बुलाया, दुष्कर्म कर छोड़ा

Gwalior News : फेसबुक पर दोस्ती कर छात्रा को कमरे पर बुलाया, दुष्कर्म कर छोड़ा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  फेसबुक (Facebook) पर दोस्ती कर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म (Rape) किया और फिर उसे रस्ते पर छोड़कर चला गया, पुलिस ने छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि शिवपुरी की रहने वाली एक छात्रा ने डायल 100 को सूचना कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना होने की जानकारी दी।  छात्रा की शिकायत पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें – MP By-Election: मंगलवार 2 नवंबर को होगी मतगणना, किसके माथे सजेगा जीत का ताज?

पूछताछ में छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक के साथ उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी उसने मिलने के लिए बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में सागरताल के पास मिलने बुलाया था।  युवक किराये पर कमरा लेकर रहता है। उसने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसे सागर ताल के पास छोड़कर भाग गया।  युवक ने छात्रा के डॉक्युमेंट्स भी रख लिए हैं।  पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”641209754″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews