Gwalior News : बिजली कंपनी के स्टाफ साथ झूमाझटकी, निजी सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट, पिस्टल छीनने की कोशिश, महिला से अभद्रता का आरोप

सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने कहा कि मामले को जाँच में लिया गया है, उन्होंने कहा कि इस मामले में निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड द्वारा पुलिस जैसी वर्दी  पहनने के कारण भी बहुत गफलत हुई है जिसके कारण बिजली कंपनी और सिक्यूरिटी कंपनी दोनों को नोटिस जरी किये गए हैं।
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र के अवाड़पुरा में आज कनेक्शन काटने गए बिजली कंपनी स्टाफ और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया, इसी दौरान उनके साथ मौजूद निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड से भी विवाद होने लगा थोड़ी देर में विवाद बढ़ गया और मारपीट में बदल गया, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा गार्ड के साथ जमकर मारपीट की उसकी पुलिस जैसी दिखने वाली वर्दी फाड़ दी , कमर में लगी पिस्टल छीनने की कोशिश, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाये कि गार्ड ने महिला के साथ अभद्रता की और उसे गोली मारने की धमकी दी, पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन ले लिए है और बिजली कंपनी और उनके यहाँ गार्ड तैनात करने वाली सिक्यूरिटी एजेंसी को नोटिस जारी किया हैं।

बिजली कंपनी के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी, पिस्टल छीनने की कोशिश 

बिजली कंपनी के कम्पू जोन में पदस्थ लाइन अटेंडेंट अशोक कुमार बुनकर के मुताबिक वे वसूली के लिए अवाड़पुरा में गए थे वहां  एक उपभोक्ता का 75 हजार रुपये का बिल हो गया था और उसने वो जमा नहीं किया था इसलिए कनेक्शन काटने गए थे उसी दौरान उपभोक्ता के परिजनों ने गाली गलौज शुरू कर दी, साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी , हमारी टीम के साथ तैनात सुरक्षा गार्ड सुनील तोमर ने जब बीच बचाव किया तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की , उनकी पिस्टल तक छीनने की कोशिश की वर्दी फाड़ दी।

महिला का आरोप सुरक्षा गार्ड ने उसकी छाती पर हाथ मारा, गोली मारने की धमकी दी  

उधर स्थानीय निवासी रजिया ने बताया कि मेरी पडोसी रुखसार के घर का कनेक्शन काटने बिजली कंपनी के कर्मचारी आये थे, और पैसों की मांग करने लगे मैंने उनसे निवेदन किया कि साहब ये गरीब हैं इसके पारी बीमार है डॉक्टर ने जवाब दे दिया है कनेक्शन नहीं काटो तो उनके साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड ने पिस्टल निकाल ली और धमकी दी कि पूरी गोली मार दूंगा, उसने बाल पकड़कर धक्का दिया, फिर मेरी छाती पर जोर से हाथ मारा, ये हमेशा हमारे मोहल्ले में आता है और महिलाओं से अभद्रता करता है इसपर एक्शन होना चाहिए।

पुलिस ने मामला जाँच में लिया, सिक्यूरिटी कंपनी को नोटिस जारी  

उधर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया और विवाद के बाद दोनों पक्ष कम्पू थाने पहुंच गए और एफआईआर की मांग करने लगे, सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि हमने दोनों पक्षों के आवेदन ले लिए हैं बिजली कंपनी के लोगों ने उनके और उनके गार्ड के साथ मारपीट और गार्ड की पिस्टल छीनने के आरोप लगाये हैं जबकि एक महिला ने गार्ड द्वारा उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है, मामले को जाँच में लिया गया है, उन्होंने कहा कि इस मामले में निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड द्वारा पुलिस जैसी वर्दी  पहनने के कारण भी बहुत गफलत हुई है जिसके कारण बिजली कंपनी और सिक्यूरिटी कंपनी दोनों को नोटिस जरी किये गए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews