Gwalior News : कर्मचारी ने दुकान पर पी लिया कीटनाशक, दुकानदार पर लगाए गंभीर आरोप

Gwalior News : कर्मचारी ने दुकान पर पी लिया कीटनाशक, दुकानदार पर लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News) के सराफा बाजार में बर्तन की एक दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने दुकान पर कीटनाशक (ऑल आउट) पी लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसने उसे युवक को जयारोग्य अस्पताल के ICU में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि दुकानदार ने कई वर्षों से वेतन नहीं दिया , जिसके कारण परेशां होकर उसने कुछ पी लिया। बकाया वेतन लाखों रुपये बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सराफा बाजार में अशोक सिंघल नामक व्यापारी की बर्तन की दुकान पर काम करने वाले मनीष प्रजापति नामक कर्मचारी ने ऑल आउट पी लिया। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना टीआई राजीव गुप्ता मौके पर पहुंचे और युवक को ICU में भर्ती कराया। उनका कहना है कि वेतन को लेकर विवाद है जिसकी जाँच की जाएगी।

ये भी पढ़ें – धरती का स्वर्ग देखना है तो IRCTC का Jannat-E-Kashmir टूर प्लान है एक बेहतर ऑप्शन

घायल मनीष प्रजापति की मां कर्मो प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा कई सालों से अशोक सिंघल की दुकान पर काम करता है। ये लोग पैसे नहीं देते , जब मांगे तो उसने बेटे को नौकरी से हटा दिया, ये दूसरी दुकान पर काम करने लगा तो उसकी दो दिन पहले मारपीट की। पुलिस में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आज सेठ ने दुकान पर बुलाया लेकिन वहां पैट अनहि क्या हुआ मनीष ने कुछ पी लिया।  मां ने बताया कि मनीष 14 साल से काम कर रहा था वेतन के 11 लाख रुपए से ज्यादा बकाया है।

ये भी पढ़ें – Indian Railways IRCTC Update : आज 300 से ज्यादा ट्रेन रद्द, यहाँ देखें लिस्ट

[dgv_vimeo_video id=”714423013″]

[dgv_vimeo_video id=”714418119″]

[dgv_vimeo_video id=”714417996″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews