Gwalior News : चुनाव में खपाने घर में छिपाकर रखी 5 लाख की अवैध शराब पकड़ी

Gwalior News :  चुनाव में खपाने घर में छिपाकर रखी 5 लाख की अवैध शराब पकड़ी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। चुनावों में खपाने के लिए एक घर में छिपकर रखी गई लाखों रुपये की अवैध शराब को ग्वालियर पुलिस ने बरामद (Illegal liquor seized) किया है।  जब्त की गई अवैध शराब की कीमत करीब 5 लाख रुपये है , इसमें महंगे ब्रांड की बीयर और व्हिस्की शामिल हैं।

ग्वालियर एडिशनएल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया (Gwalior Additional SP Crime Rajesh Dandotia) ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाटीपुर क्षेत्र में एक मकान में शराब को इकठ्ठा किया गया है जिसे चुनावों के दौरान खपाया जायेगा। ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) के निर्देश पर सूचना की पुष्टि की गई फिर मुखबिर द्वारा बताये मकान पर पुलिस ने छापा मारा।

ये भी पढ़ें – डबरा : आवारा सांड के हमले में आरक्षक घायल, ग्वालियर रेफ़र

पुलिस (Gwalior Police) को इस मकान में अंग्रेजी शराब की 61 पेटियां मिली जिसमें मैकडोवेल नंबर 1 , महंगी बीयर मिली।  आरोपी बामौर जिला मुरैना का रहने वाला है , इसका एक मकान गायत्री नगर में भी है , पुलिस ने उस मकान पर सर्चिंग की लेकिन आरोपी नहीं मिला।  पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें – एक्शन में Gwalior कलेक्टर, आदतन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

[dgv_vimeo_video id=”723391152″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews