Gwalior News : हत्या के सात आरोपियों को उम्र कैद, व्यापारी की हत्या कर लूटे थे 60 लाख रुपये

Gwalior News : हत्या के सात आरोपियों को उम्र कैद, व्यापारी की हत्या कर लूटे थे 60 लाख रुपये

Gwalior News : ग्वालियर के बहुचर्चित अजय गुप्ता हत्याकांड के सभी सातों आरोपियों को जिला न्यायालय ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आज मंगलवार को विशेष न्यायाधीश संजय गोयल ने सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया है।  पीड़ित पक्ष ने कहा कि हमें कोर्ट का फैसला मंजूर है लेकिन हम कोर्ट से मृत्युदंड की उम्मीद कर रहे थे।

करीब चार साल पहले 24 सितंबर 2018 की रात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में  स्थित सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज में घुसकर बदमाशों ने कारोबारी अजय गुप्ता के पेट में गोली मारी थी और वहां ऑफिस में रखे करीब 60 लाख रुपए लूट कर भाग गए थे। अजय गुप्ता को गंभीर हालत में इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया जहां 14 दिन बाद अजय गुप्ता ने दम तोड़ दिया।

व्यापारी की हत्या से शहर में गुस्सा था, पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए वारदात में शामिल मास्टरमाइंड रामवीर सिंह कुशवाह सहित सभी आरोपियों को पकड़ लिया और जेल भेज दिया । जिनका मामला जिला न्यायालय के विशेष जज संजय गोयल की अदालत में चल रहा था।

पिछली सभी पेशियों में प्रस्तुत किये साक्ष्य के आधार  पर आज सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश संजय गोयल ने अपना फैसला सुनाया। उन्होंने अपराध की गंभीरता को देखते  लूट और उसके बाद व्यापारी की हत्या के सातों आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा से दण्डित किया है।

उधर स्वर्गीय व्यापारी अजय गुप्ता के बड़े भाई शहर के प्रसिद्द व्यापारी देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हमें कोर्ट का फैसला स्वीकार है लेकिन ये एक जघन्य अपराध है, हमने कोर्ट से मृत्युदंड  की मांग की थी और उसकी उम्मीद भी की थी , उनके वकील महेंद्र यादव ने कहा कि हम कोर्ट के फैसले को पूरा पढ़ने के बाद आगे क्या करना है ये फैसला लेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”773810414″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews