Gwalior News : किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में बेचने ले गए थे, आरोपी युवक युवती गिरफ्तार

दिल्ली जाने के बाद हेमंत ने उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद दोनों ने उसे जीबी रोड पर बेचने की प्लानिंग की, उसे उनके इस गंदे इरादे की भनक गई और वो उनके चंगुल से भागकर रुड़की भाग गई और पुलिस के पास पहुंच गई, उसने पूरी बात बताकर पुलिस से कहा कि आरोपी उसका पीछा कर रहे हैं, रुड़की पुलिस ने उसे अपनी सुरक्षा में लिया और ग्वालियर पुलिस को सूचना दी ।
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे युवक युवती को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसने पिछले दिनों ग्वालियर से एक किशोरी का अपहरण किया और दिल्ली में उसका सौदा करने ले गए, किशोरी को जब शक हुआ तो वो उनके चंगुल से छूट कर भाग निकली जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

ग्वालियर से लापता किशोरी रुड़की में मिली 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंपू थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पहले गुब्बारा फाटक क्षेत्र से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे बहुत तलाशा जब नहीं मिली तो कोतवाली थाने जाकर उसकी शिकायत दर्ज कराई थी, पुलिस उसकी तलाश कर रही तभी पुलिस को जानकारी लगी कि लड़की रुड़की में है, जिसके बाद पुलिस उसे वहां जाकर ले आई ।

युवती ने दोस्ती की फिर जाल में फंसाया 

किशोरी ने पुलिस को जो बताया वो बहुत चौंकाने वाला है, नाबालिग ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात सीमा नामक युवती से हुई थी दोनों में दोस्ती हो गई और घर आना जाना शुरू हो गया, उसके साथ हेमंत नाम का एक युवक भी था फिर उन्होंने मुझे बहुत सपने दिखाए और मैं उनकी बातों में आकर उनके साथ दिल्ली घूमने चली गई।

युवती के साथी ने किया दुष्कर्म, जीबी रोड पर बेचने की थी तैयारी 

दिल्ली जाने के बाद हेमंत ने उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद दोनों ने उसे जीबी रोड पर बेचने की प्लानिंग की, उसे उनके इस गंदे इरादे की भनक गई और वो उनके चंगुल से भागकर रुड़की भाग गई और पुलिस के पास पहुंच गई, उसने पूरी बात बताकर पुलिस से कहा कि आरोपी उसका पीछा कर रहे हैं, रुड़की पुलिस ने उसे अपनी सुरक्षा में लिया और ग्वालियर पुलिस को सूचना दी , उसके बाद ग्वालियर की कोतवाली पुलिस ने रुड़की जाकर किशोरी को अपनी सुरक्षा में ले लिया और उसके बताये ठिकाने से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया , पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”937717386″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews