Gwalior News : पत्नी के ऑफिस में घुसकर नायब तहसीलदार ने की मारपीट, मामला दर्ज

Gwalior News : पत्नी के ऑफिस में घुसकर नायब तहसीलदार ने की मारपीट, मामला दर्ज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की गोला का मंदिर थाना पुलिस ने एक नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar)ने उसकी पत्नी (Wife) के ऑफिस में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस (Gwalior Police) ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। नायब तहसीलदार पर शहर के एक अन्य थाने में दहेज़ प्रताड़ना का मामला पहले से दर्ज है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार प्रदीप केन मुरैना जिले के सबलगढ़ में पदस्थ है और ग्वालियर में सुरेश नगर में रहता है । उसकी पत्नी ग्वालियर में महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ है। आरोपी तहसीलदार ने पिछले दिनों दहेज के लिए पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया है। जिसका मुकदमा थाटीपुर थाने में दर्ज है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की स्मैक, तीन तस्कर गिरफ्तार

बीते रोज नायब तहसीलदार प्रदीप केन पत्नी के ऑफिस में पहुंचा और पत्नी से अभद्रता करने लगा साथ ही दहेज़ प्रताड़ना का केस वापस लेने का दबाव  बनाने लगा, जब पत्नी ने केस वापस लेने से इंकार कर दिया तो उसने वहीं ऑफिस में ही पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्टाफ के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को रोका। फिर पुलिस को सूचना दी। गोला का मंदिर पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर नायब तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें – इस नवरात्रि HP Gas दे रहा 10 हजार रुपये का Gold जीतने का मौका, आपको करना होगा ये

[dgv_vimeo_video id=”627340684″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews