
File Pic.
Gwalior News : ग्वालियर नगर निगम के एक कर संग्रहक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक संपत्ति स्वामी से उसकी संपत्ति का नामांकन करने के बदले 50 हजार रुपये मांग रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नर हर्ष सिंह ने टीसी राजेश कुमार यादव (मूल पद इलेक्ट्रिशियन) को निलंबित कर दिया है।
क्या है पूरा मामला
मामला ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 24 का है, यहाँ थाटीपुर के सुरेश नगर में रहने वाले देवेंद्र कुमार ने अपने 2400 वर्ग फुट के मकान के नामांतरण को लेकर एक फाइल नगर निगम में लगाई थी देवेंद्र नगर निगम में कई चक्कर लगा चुका था लेकिन उनका नामांतरण नहीं हो पा रहा था इस सिलसिले में उन्होंने वार्ड 24 के टीसी राजेश यादव से बातचीत की तो टीसी राजेश यादव ने नामांतरण करने के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग रख दी।

[dgv_vimeo_video id=”944136234″]
नामांतरण करने के बदले 50 हजार रुपए की मांग की बात सुन फरियादी भी हैरान हो गया और उससे पैसे कम करने की मिन्नते टीसी से की, लेकिन कुछ देर तक टीसी 50 हजार रुपए की बात पर ही अड़ा रहा फिर वो 35 हजार रुपए में पूरा काम करने के लिए तैयार हो गया। फरियादी ने उसकी इस बातचीत का पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ तो यह वीडियो नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह के पास तक भी पहुंचा, उन्होंने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीसी राजेश यादव को निलंबित कर दिया और टीसी के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई करने का भी आदेश दिया।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”944135946″]
