Gwalior News : बेरोजगार स्टूडेंट पर GST चोरी का आरोप, आयकर विभाग के नोटिस में करोड़ों के लेनदेन की बात, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Gwalior News

Gwalior News :  ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में MA की पढ़ाई कर रहे एक स्टूडेंट पर GST चोरी का आरोप लगा है, आयकर विभाग ने नोटिस में छात्र से कहा है कि उसने 46 करोड़ रुपये का ट्रांजिक्शन किया है और टैक्स की चोरी की है इसलिए वो समय रहते इस टैक्स को भर दे, नोटिस मिलते ही छात्र के होश उड़ गए, वो आयकर विभाग, जीएसटी विभाग भागा लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली पुलिस थाने भी गया लेकिन कोई लाभ नहीं मिला, अब वो एडिशनल एसपी के पास पहुंचा जहाँ उसने मदद की गुहार लगाई है।

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले MA अंग्रेजी अंतिम वर्ष के छात्र प्रमोद डंडोतिया के साथ किसी ने इतना बड़ा फ्रॉड किया है कि उसके होश ही उड़ गए, अभी उसकी एजुकेशन ही पूरी नहीं हुई उसे पहले ही किसी ने उसे दो दो कम्पनियों का मालिक बना दिया और करोड़ों के लेनदेन कर GST चोरी का आरोपी भी बना दिया।

बेरोजगार के पास पहुंचा आयकर विभाग का नोटिस 

प्रमोद पिछले तीन महीने से तब से परेशान है जब से उसे आयकर विभाग का नोटिस मिला है, बिना आय वाले  बेरोजगार युवा के पास आयकर का नोटिस पहुंचना सिर्फ परेशान करने वाला ही नहीं उसे बेचैन करने वाला भी था, नोटिस मिलने के बाद जब वो आयकर विभाग पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके पैन कार्ड पर दो फर्म रजिस्टर्ड हैं जो पुणे और दिल्ली में चल रही हैं उसमें 46 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजिक्शन हुआ है और बड़े स्तर पर टैक्स की चोरी की गई है।

छात्र का आरोपी किसी ने उसके पैन कार्ड का दुरुपयोग किया है 

आयकर अधिकारियों की बात सुनकर छात्र के होश उड़ गए, उसने कहा कि उसके बैंक एकाउंट में पिछले कई वर्षों से कोई लेनदेन ही नहीं हुआ, छात्र प्रमोद ने कहा कि वो पैन कार्ड का इस्तेमाल कॉलेज की फ़ीस भरने के लिए करता रहा है, संभावना है कि किसी ने वहीं से इसका दुरुपयोग किया है और फर्जी तरीके से जीएसटी फर्म बना ली है।

पुलिस ने दिया जाँच का भरोसा 

प्रमोद ने पिछले तीन महीनों में कई जगह चक्कर लगाये लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली, अब वो एडिशनल एसपी के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाई, एडिशनल एसपी षियाज़ के एम ने कहा स्टूडेंट की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है,  उसके आधार प् र्ममले की जाँच कराई जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews