Gwalior News : महिला के साथ अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, नगर निगम WHO निलंबित

Gwalior News : महिला के साथ अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, नगर निगम WHO निलंबित

Gwalior News : ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर ने WHO जर्मन करोसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वजह ये है कि जर्मन करोसिया का एक अश्लील वीडियो कल रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो नगर निगम की छवि पर बट्टा लगा रहा था , इससे नाराज कमिश्नर ने डब्ल्यू एच ओ को निलंबित कर दिया।

WHO का एक महिला के साथ अश्लील कृत्य का वीडियो वायरल 

ग्वालियर नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 4 में पदस्थ वार्ड स्वास्थ्य अधिकारी (WHO) जर्मन करोसिया का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर कल रात से अचानक वायरल होने लगा, वीडियो में जर्मन करोसिया एक महिला के साथ हैं और महिला उनके साथ ऐसा कृत्य कर रही जिसके बारे में हम यहाँ लिख नहीं सकते और ना ही दिखा सकते हैं।

अश्लील वीडियो से नगर निगम की छवि को लगाया बट्टा 

ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ और नगर निगम के अधिकृत व्हाट्स एप ग्रुप पर भी वायरल हुआ, मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा, कमिश्नर हर्ष सिंह ने अधिकारियों से बात की तो मालूम चला अपने वार्ड में काम के प्रति भी जर्मन करोसिया लापरवाह रहते हैं उनके वार्ड में निरीक्षण के दौरान कई जगह जलभराव भी मिला।

नगर निगम कमिश्नर ने किया निलंबित  

अश्लील वीडियो और क्षेत्र में लापरवाही सामने आने पर कमिश्नर हर्ष सिंह ने WHO (मूल पद सफाई संरक्षक) जर्मन करोसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उसे निलंबन की अवधि तक के लिए स्वास्थ्य विभाग में भेज दिया है , करोसिया को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews