Gwalior Police ने निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति के साथ यातायात, सड़क सुरक्षा का भी दिया संदेश

Gwalior Police ने निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति के साथ यातायात, सड़क सुरक्षा का भी दिया संदेश

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश में हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tricolor campaign) चलाया जा रहा है।  लोग भारत के गौरव तिरंगे को शान से लेकर चल रहे हैं और अपने अपने घर, प्रतिष्ठान, संस्थान आदि पर लगा रहे हैं। शहर में भी लगातार तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां आयोजित की जा रही हैं।  इसी क्रम में आज ग्वालियर पुलिस ने तिरंगा रैली का (gwalior police tricolor rally) आयोजन किया।

ग्वालियर पुलिस की तिरंगा रैली यानि तिरंगा मार्च आज बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुआ। ग्वालियर आईजी (एडीजीपी) डी श्रीनिवास वर्मा, एसएसपी अमित सांघी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रैली को लीड किया , दो पहिया वाहनों पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तिरंगा रैली में सबसे आगे चल रहे थे उनके पीछे अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी चल रहे थे।

ये भी पढ़ें – आजादी का 75वां अमृत महोत्सव : 11 से 17 अगस्त तक घर-घर फहराएं तिरंगा, दृष्टि बाधित छात्राओं की अपील

पुलिस की तिरंगा रैली  कंट्रोल रूम से शुरू होकर, सिटी सेंटर, माधव नगर चौराहा, चेतकपुरी चौराहा, इंदरगंज, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, फालका बाजार होते हुए फूलबाग पर समाप्त हुई। तिरंगा रैली में मौजूद एडीजीपी डी श्रीनिवास वर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर ग्वालियर पुलिस ने भी तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया है। हम इस रैली के माध्यम से देश प्रेम के साथ ये सन्देश दे रहे हैं कि जब भी वाहन चलाएं, सुरक्षित चलाएं, हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा का ध्यान रखें।

[dgv_vimeo_video id=”738163343″]

[dgv_vimeo_video id=”738163411″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews