ग्वालियर से अपहरण कर दिल्ली में जिम में बनाया बंधक, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर से अपहरण कर दिल्ली में जिम में बनाया बंधक, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर से अपहरण (Kidnapped) कर दिल्ली स्थित जिम में बंधक बनाकर रखे गए एक युवक को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला किसी पुराने लेनदेन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस(Gwalior Police) अन्य अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है।

ग्वालियर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी  (Gwalior SSP Amit Sanghi) के मुताबिक फरियादी चतुर्भुज चंदसौलिया ने कल 23 अप्रैल को इंदरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 20 साल का बेटा रवि 20 अप्रैल को दिल्ली से आये अपने चार दोस्तों से मिलने शिंदे की छावनी (Gwalior News) स्थित होटल रिलेक्स में गया था, उसने होटल से फोन कर बताया कि उसके दोस्त 21 अप्रैल को चले जायेंगे इसलिए रात को वहीँ रुकेगा।

ये भी पढ़ें – लव जिहाद : दोस्ती, फिर हिंदू बनकर की थी शादी, मौलाना सहित दो अन्य ने किया दुष्कर्म

लेकिन जब बेटा अगले दिन भी वापस नहीं आये तो उन्होंने होटल जाकर पता किया तो वहां कोई नहीं मिला। जब उन्होंने बेटे को फ़ोन लगाया तो फोन बंद मिला। शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल एक्शन में आई।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : फिर चला बुलडोजर, निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

तफ्तीश के दौरान पुलिस को 23 अप्रैल को चतुर्भुज चंदसौलिया ने बताया कि उनके फोन पर उनके बेटे के नंबर से मैसेज आया कि उसके दोस्त द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया है तथा उसे रमेश नगर (नई दिल्ली) स्थित डीडीए जिम में बंधक बनाकर रखा गया है। अपहरण की सूचना पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें – MP News : छात्रों को मिली बड़ी राहत, इस तरह होंगे प्रवेश, मेरिट लिस्ट पर तैयार होगी सूची

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इंदरगंज थाना प्रभारी को उनकी टीम के साथ दिल्ली कार्यवाही के लिए भेजा। पुलिस को जानकारी मिली कि ग्वालियर से युवक का अपहरण कर लाने वाले बदमाशों को रमेश नगर दिल्ली में डीडीए की जिम के पास देखा गया है। सूचना के बाद इंदरगंज थाना पुलिस ने जिम पर दबिश देकर अपहृत रवि चंदसौलिया को मुक्त करा लिया और मौके पर मौजूद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गये बदमाशों की तलाशी लेने पर उनके पास से 01 देशी अधिया मय जिंदा राउण्ड, अपहृत रवि की स्कूटी और अपराध में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जप्त किया गया। मुक्त कराये गये रवि ने पुलिस को  बताया कि उक्त बदमाशों के तीन साथियों द्वारा ग्वालियर से मेरा अपहरण कर मुझे स्विफ्ट कार क्रमांक डीएल8सी-एओ-0955 के जरिये दिल्ली ले आये थे तथा उनका चौथा साथी मेरी स्कूटी को चलाकर दिल्ली तक आया। फिर यहां आकर इन्होने मुझे जिम में बंदी बनाकर रखा था। शुरूआती जाँच में अपहरण की वजह पुराना लेनदेन सामने आया है।  पुलिस फरार अन्य बदमाशों को तलाश कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews