“ग्वालियर में जनजीवन पूरी तरह सामान्य, अफवाहो पर न दें ध्यान”- कलेक्टर

“ग्वालियर में जनजीवन पूरी तरह सामान्य, अफवाहो पर न दें ध्यान”- कलेक्टर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने स्थिति पूरी तरह सामान्य ने की बात कही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। कुछ स्थानों पर शरारती तत्वों ने उपद्रव की कोशिश की थी लेकिन अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें… सिंधिया नाम के टाइगर को बीजेपी ने कही न छोड़ा- देखिए किसने कसा तंज

” सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह कि ग्वालियर में सेना बुला ली गई है, पूरी तरह निराधार है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है और जनजीवन पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है। बिरला नगर, गोला का मंदिर और ग्वालियर स्टेशन पर कुछ तत्वों ने बेन्च तोड़ने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था लेकिन अब पूरी तरह से स्थिति सामान्य है और पुलिस प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखे हुए हैं। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र इन सिंह का कहना है कि लोगों को किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए और यदि कोई इस तरह के भ्रामक समाचार फैलाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अपडेट जारी …. 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews