राष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम शिवराज ने व्यक्त की बेटियों के लिए अपनी भावनाएं

राष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम शिवराज ने व्यक्त की बेटियों के लिए अपनी भावनाएं

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में ग्वालियर में आज सोमवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए।

जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में “सशक्त बालिका – सशक्त समाज – सशक्त मध्यप्रदेश” नाम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितलाभ वितरित किये। साथ ही सिंगल क्लिक के जरिए ही लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण-पत्र व छात्रवृत्ति का वितरण भी किया ।

ये भी पढ़ें – MP News : IPS अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को इस अवसर पर सशक्त नारी सम्मान भी प्रदान किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह एवं सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

ये भी पढ़ें – MP News : ऑफलाइन परीक्षा के आदेश को चुनौती, हाई कोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

[dgv_vimeo_video id=”669451818″]

[dgv_vimeo_video id=”669452033″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews