Gwalior News : छात्रों ने जलाये कुलपति और डिप्टी रजिस्ट्रार के पुतले, ये है कारण

Gwalior News : छात्रों ने जलाये कुलपति और डिप्टी रजिस्ट्रार के पुतले, ये है कारण

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (gwalior) में नर्सिंग छात्र संगठन ने मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर (medical university jabalpur) पर छात्रों का भविष्य ख़राब करने के आरोप लगाए हैं। नाराज नर्सिंग छात्रों ने ग्वालियर कलेक्ट्रेट रोड पर मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति (vice chancellor) और डिप्टी रजिस्ट्रार (deputy registrar)  का पुतला जलाया।

नर्सिंग छात्र संगठन ने ग्वालियर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति टी एन दुबे और डिप्टी रजिस्ट्रार जेपी गुप्ता का पुतला जलाया। आक्रोशित नर्सिंग छात्र संगठन के नेताओं ने कहा कि नर्सिंग छात्रों की वर्ष 2019 -20 की परीक्षा आयोजित नहीं की गई जिससे छात्रों भविष्य अधर में हैं। नर्सिंग छात्र संगठन ने मांग की कि छात्रों को जनरल प्रमोशन देकर पास किया जाए या उनकी ऑनलाइन एग्जाम कराई जाए।

ये भी पढ़ें – MP News: शिवराज सरकार की बड़ी उपलब्धि, इस योजना से अब तक कई बच्चे लाभान्वित

नर्सिंग छात्र नेताओं ने आरोप लगाए कि जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति टीएन दुबे और डिप्टी रजिस्ट्रार जेपी गुप्ता कुछ लोगों से मिलकर छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। नर्सिंग छात्र संगठन ने जबलपुर जाकर कुलपति का घेराव करने की भी चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें – बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना माँ के लिए हुआ जानलेवा साबित, नाबालिग ने उतारा मौत के घाट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews