नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने आखिर क्यों पूछा पशुपालन मंत्री के चश्मे का नंबर? पढ़ें पूरी खबर

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने आखिर क्यों पूछा पशुपालन मंत्री के चश्मे का नंबर? पढ़ें पूरी खबर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश के जिलों में तेजी से बढ़ते लंपी वायरस को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह (Leader of Opposition Dr Govind Singh) ने बड़ा बयान दिया है। ग्वालियर (Gwalior News) पहुंचे डॉ गोविंद सिंह ने मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल (MP Animal Husbandry Minister Prem Singh Patel) के बयान पर पलटवार करते हुए शिवराज सरकार और भाजपा पर निशाना साधा।

ग्वालियर पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा और उनकी सरकार को आड़े हाथ लिया।  उन्होंने कहा प्रदेश के पशुपालन मंत्री को लंपी वायरस से मौतें दिखाई नहीं दे रहीं? उन्हें  किस नंबर का चश्मा लगता है जो लंपी वायरस दिखाई नहीं दे रहा। हमें बता दें हम बनवा कर दे देंगे।

ये भी पढ़ें – दिग्विजय सिंह को कोर्ट से राहत, मानहानि के केस में मिली जमानत

डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी जिले प्रभावित हैं, ग्वालियर चम्बल संभाग में ही बहुत केस हैं। गाय मर रही है लेकिन सरकार को कुछ दिखाई नहीं देता।  कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा केवल गौमाता के नाम पर वोट कबाड़ती है उसकी चिंता नहीं करती।  आज जगह जगह गौमाता की दुर्दशा देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी में गिरावट, ये है आज का भाव

उन्होंने कहा कि लंपी वायरस के लिए ना तो दवाइयां हैं ना ही डॉक्टर हैं , इलाज ही नहीं हो रहा। सरकार ध्यान ही नहीं दे रही। प्रदेश में वेटनरी डॉक्टर्स के 60 प्रतिशत पद खाली हैं लेकिन सरकार और उनके मंत्रियों को बयानबाजी करनी आती है।

[dgv_vimeo_video id=”753237459″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews