गृह मंत्री डाॅ. मिश्रा ने दतिया में 70 लाख की लागत से बनी सीसी रोड का किया भूमि- पूजन

दतिया, नरोत्तम मिश्रा

दतिया, सत्येन्द्र रावत। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा (dr.narottam mishra) ने बस स्टैण्ड दतिया (datia) में 70 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सीमेन्ट कंक्रीट रोड (सीसी) का भूमि-पूजन (bhoomi poojan) किया। इसके उपरांत उन्होंने निर्माण एजेंसी को 15 अप्रैल तक उक्त सड़क का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिससे लोकार्पण की कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़ें… Transfer : मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग में थोकबंद तबादले, यहां देखें लिस्ट

गृह मंत्री डाॅ. मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शहर वासियों एवं माँ पीताम्बरा के दर्शन हेतु बाहर से आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए बस स्टैण्ड एवं पीताम्बरा पीठ मंदिर के पास वाटर कूलरों की व्यवस्था की जायेगी। इस दौरान उन्होंने दीन दयाल रसोई योजना के तहत फीता काटकर रसोई का शुभारंभ कर निरीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुद्यौलिया, योगेश सक्सैना, प्रशांत ढेंगुला, राजू निचरेले, अतुल भूरे चौधरी, श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, श्रीमती सेवंती, श्री मती कुमकुम रावत, नेहा रजक, भगत, सोनू इटौरिया, अमित महाजन, आकाश भार्गव, विनय यादव, जेपी शर्मा, बृजेश दुबे,सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें… MP News : सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत- अब पेंशन प्रकरण होंगे ऑनलाइन तैयार

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews