नहीं थम रहा पटेरिया विवादित टिप्पणी मामला, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए एफआईआर के निर्देश

नहीं थम रहा पटेरिया विवादित टिप्पणी मामला, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए एफआईआर के निर्देश

Raja Pateriya–Narotam Mishra: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का विवादित बयान मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटेरिया की प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटेरिया पर एफ आई आर की बात कही है।

[dgv_vimeo_video id=”780249310″]

नरोत्तम ने कहा कि ” मैंने पटेरिया जी के बयान को सुना है और निश्चित तौर पर उससे यह स्पष्ट होता है कि अब यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, उसे तो इन्होंने आजादी के बाद ही खत्म कर दिया था, यह इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली रहती है। जिस तरह इनकी यात्रा में स्वरा भास्कर, सुशांत सिंह और कन्हैया कुमार जी चल रहे हैं यह इस बात की पुष्टि करता है। नरोत्तम ने कहा मैं प्रधानमंत्री पर पटेरिया जी द्वारा की गई इस बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए एसपी को तत्काल एफआईआर कराने के निर्देश दे रहा हूं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews