Hindi News

Bhopal : नियमों के विरुद्ध उड़ रहा हुक्के का धुंआ, बिना लइसेंस चल रहे लाउंज

Written by:Ayushi Jain
Last Updated:
Bhopal : नियमों के विरुद्ध उड़ रहा हुक्के का धुंआ, बिना लइसेंस चल रहे लाउंज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल शहर (Bhopal) में लगातार नियमों का उल्लंघन कर खुलेआम पब, बार, होटल में हुक्का चल रहा है। इसके लिए अब तक जिला प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा कोई लइसेंस जारी नहीं किया गया है। उसके बाद भी हुक्का बेचा जा रहा है। पुलिस भी इसके लिए लगातार अभियान चला रही है। वहीं अब प्रशासन की ओर से वजह स्पष्ट होने के बाद इनके विरुद्ध सख्त कार्यवाई की जाएगी। लेकिन अभी भोपाल शहर में युवाओं द्वारा हुक्का पाइप से धुआं उड़ाने का चलन तेज हो गया है।

Must Read : भोपाल एयरपोर्ट पर गरबे की थाप पर थिरकते नजर आए यात्री, सुरक्षाकर्मी भी हुए शामिल, वीडियो वायरल

आपको बता दे, 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। इसे में सीएम ने घोषणा भी कि थी कि प्रदेश की धरती पर हुक्का लाउंज जैसी चीजें नहीं चलाई जाएगी। लेकिन उसके बाद भी लगातार हुक्का से धुंआ उड़ाया जा रहा है। सीएम शिवराज ने कहा था कि जहां भी हुक्का चलाया जाएगा वहां लाउंज पर बुलडोजर चला दिया जाएगा। साथ ही सख्त कार्यवाई भी की जाएगी। लेकिन उसके बावजूद भी जिम्मेदार आदेश की समीक्षा करने जैसे बहाने लाउंज के द्वारा चलाए जा रहे हैं।

भोपाल में अब तक लगातार 150 हुक्का लाउंज चलाए जा रहे हैं। जिसमें से 40% लाउंज संचालकों ने इसकी अनुमति ले रखी है। बाकी 60% लाउंज संचालकों ने जिला प्रशासन के खाद्य विभाग से रेस्टोरेंट संचालन की अनुमति नहीं ली हुई है। बिना अनुमति के ही लाउंज, रेस्टोरेंट में हुक्का बेचा जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल गुर्जर ने जानकारी देते हुए कहा है कि किसी भी संचालक को हुक्का लाउंज की अनुमति नहीं मिलती है। ऐसे में हर रेस्टोरेंट में एक स्मोकिंग जोन, अर्थात धूमपान स्थान होना अनिवार्य होता है।

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews