दिग्विजय सिंह ने कहा “केंद्र में सूट बूट की सरकार,” भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

दिग्विजय सिंह ने कहा “केंद्र में सूट बूट की सरकार,” भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

इटारसी, राहुल अग्रवाल। दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ नर्मदापुरम संभाग में दिवंगत नेताओं के घर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात की। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान विभिन्न मुद्दों पर भाजपा पर जमकर हमला बोला। वहीं आर्टिकल 370 पर दिए गए बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बयान को कोट करते हुए ये बात कही थी। इसी के साथ उन्होने कहा कि वो अपने बयान पर आज भी कायम हैं।

नहीं थम रहा अवैध उत्खनन, वन विभाग के आला अधिकारी कर रहे लीपापोती

[dgv_vimeo_video id=”565031946″]

वहीं बीजेपी नेता संबित पात्रा द्वारा कही गई बात कि ये देश में जहर घोलने वाला बयान है, इसपर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादियों से समझौता किसने किया ? मुफ्ती मोहम्मद की बेटी के अपहरण से लेकर वाजपेयी सरकार तक का हवाला देते हुए उन्होने कहा कि बीजेपी ने हमेशा आतंकवादियों से समझौता किया है। पुलवामा हमले पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।

[dgv_vimeo_video id=”565034454″]

वही रामजन्मभूमि की कीमत 9 गुना बढ़ने पर भी उन्होने सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि इस बारे में सवाल पूछने वालों को राष्ट्रद्रोही कहा जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”565039061″]

वहीं महंगाई के मुद्दे पर केंद्र को घेरते हुए सरकार ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होने कहा कि सेंट्रल एक्साइज टेक्स में लगभग चार गुना वृद्धि हुई है। उन्होने केंद्र सरकार को सूट बूट की सरकार करार देते हुए कहा कि ये गरीबों और आम लोगों के खिलाफ है। उन्होने कहा कि नोटबंदी और फिर कोरोना की मार ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”565037183″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews