Chhindwara News : मानवता पर फिर लगा कलंक, कोर्ट परिसर में मिला लावारिस मासूम, शरीर पर रेंग रही थी चीटियां

Chhindwara News

Chhindwara News : इन दिनों सबसे ज्यादा इंसानियत को शर्मशार करने वाली खबरें सामने आ रही है। हाल ही में एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि एक नवजात बच्चे को न्यायालय परिसर में लावारिस अवस्‍था में कोई छोड़ गया। बच्चा जोर-जोर से रो रहा था। जब उसकी आवाज लोगों ने सुनी तो तुरंत उसके पास पहुंचें और उसकी ऐसी हालत देख कर दंग रह गए।

मिलने से पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। जैसे ही सभी ने बच्चे को देखा तो उसेके शरीर पर चीटियां रेंग रही थी। ऐसे में तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल भेजा गया। लावारिश अवस्था में मिले नवजात शिशु को जिला अस्पताल के एनआसीयू वार्ड में भर्ती है। उसका उपचार किया जा रहा है। बच्चा करीब 15 दिन का है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।

इस मामले को लेकर सीएसपी द्वारा कहा गया है कि बच्चे की मां कौन है इसे लावारिस कौन छोड़ के गया अभी उसका पता लगाया जा रहा है। किसिटी फुटेज की भी तलाश की जा रही है। अभी इस मामले को लेकर कोतवाली थाने में आइपीसी की धारा 317 के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews