पति पत्नी और वो : हटा थाना परिसर में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

पति पत्नी और वो : हटा थाना परिसर में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

दमोह/हटा, गणेश अग्रवाल। थाना परिसर में हुए एक हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला एक युवती को चप्पल मारने की कोशिश कर रही है। इसी दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी उसे रोकने का प्रयास भी कर रहे हैं, लेकिन महिला लगातार अपने मुंह से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए युवती को चप्पल मारने की कोशिश में जुटी हुई है।

थाना परिसर में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

बताया जा रहा है कि महिला को यह शक था कि उसके पति का प्रेम प्रसंग इस युवती से चल रहा है, इसी वजह से महिला पति की शिकायत करने हटा थाना पहुंची थी, इसी दौरान प्रेमिका भी हटा थाना पहुंची। दोनों की आमने-सामने आने से पत्नी का गुस्सा प्रेमिका पर फूट पड़ा और चप्पलें चल गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति पटेरा जनपद में सचिव के पद पर पदस्थ है, जबकि प्रेमिका बड़वानी जिले में किसी सरकारी संस्था में पदस्थ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वहीं बाद में हाई वोल्टेज ड्रामा होने के चलते दोनों के बीच समझौते की बात भी सामने आ रही है। महिला और युवती आपस में बहने हैं, ऐसा बताया जा रहा है। कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जो हटा के पुलिस थाना परिसर में घटित हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews