फोटो छपे बैग नहीं थे तो नहीं दे रहे थे गरीबों को राशन, फिर कांग्रेस ने किया ये

फोटो छपे बैग नहीं थे तो नहीं दे रहे थे गरीबों को राशन, फिर कांग्रेस ने किया ये

हरदा, डेस्क रिपोर्ट।  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को दिए जा रहे राशन को लेने के लिए भी गरीबों को संघर्ष कारण पड़ रहा है। सरकार के मुलाजिम यानि प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी गरीबों को उनके हक़ का राशन देने के दौरान उन्हें परेशान करने में जरा भी नहीं हिचक रहे। ताजा मामला हरदा जिले में देखने को म्मिला है।

दर असल हरदा जिले (harda district) की सिराली तहसील के ग्राम रामपुरा में राशन वितरण सोसाइटी द्वारा गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो छपे बैग ना होने के कारण राशन वितरण नहीं किया जा रहा था। सुबह से ही रामपुरा ग्राम की महिलाएं राशन नहीं मिलने से नाराज होकर सोसाइटी के गेट पर धरने पर बैठ गई थी।

ये भी पढ़ें – VIDEO: चलती बस पर गिरी चट्टानें, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी, सेना को बुलाया

सोसाइटी के गेट पर गरीब महिलाओं द्वारा धरना देने की खबर जब दोपहर में किसान कांग्रेस (kisan congress) प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत शाह को मिली तो वह तुरंत रामपुरा सोसाइटी पहुंचे उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से फ़ोन पर चर्चा कर बन्द सोसाइटी खुलवाई एवं सामने खड़े रहकर राशन वितरण करवाया। अभिजीत शाह के साथ सिराली से उमेश पाटिल एवं अन्य लोग भी मौजूद थे। उधर इस पूरे मामले पर मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन एवं AICC मेंबर अजय शाह में अन्न महोत्सव जनता के सामने, गरीबों को जलील करने  की एक सोची समझी चाल और षड्यंत्र बताया है।

ये भी पढ़ें – MP Flood: बाढ़ में उजड़ गया घर, भूख प्यास से तड़प रहे ग्रामीण, गंदा पानी पीने को मजबूर

https://vimeo.com/585725334

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews