मुरैना में अपराधियों के हौसले बुलंद, बीच बाजार प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

मुरैना में अपराधियों के हौसले बुलंद, बीच बाजार प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

मुरैना, नितेंद्र शर्मा। मुरैना (Morena News) जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसलों के सामने पुलिए प्रशासन बिल्कुल निष्क्रिय साबित हो रहा है। दबंग अपनी दबंगई दिखा रहे हैं, ताजा मामला अम्बाह तहसील में सामने आया है जहाँ एक प्रॉपर्टी डीलर को चार बदमाशों ने धक्का देकर बाइक से गिरा दिया और उसे गोली मारकर फरार हो गए। गोली मारने की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।  पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब रोड अंबाह निवासी मनोज त्यागी ने शिकायत दर्ज कराई है कि रात करीब 8 बजे जयेश्वर रोड पर वे रामसेवक राठौर की दुकान से मोटर साइकिल से अपने घर जा रहा थे तभी रास्ते में बडी मस्जिद के पास अमर फोटो स्टूडियो के सामने एक लड़का मुंह पर मास्क बांध कर आया और मुझे धक्का देकर गाड़ी से गिरा दिया, इतने में एक मोटर साइकिल पर जीतू शर्मा, पिल्ली उर्फ दुर्गेश एवं एक अन्य व्यक्ति आ गये।

ये भी पढ़ें – MP School : ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर बदले नियम, शुरू हुई नई व्यवस्था, स्कूलों को सख्त निर्देश

जीतू शर्मा एवं पिल्ली ने जमीन की खरीदी बिक्री की रंजिश के चलते हाथ में लिए कट्टे से जान से मारने की नीयत से मुझ पर फायर किए।  एक गोली मेरे दाहिने पैर के घुटने के पास लगी एवं एक गोली मेरे सीने को छूकर निकल गई जिससे मुझे चोट आई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मोके पर इकठ्ठे हो गए, वो चारों वहां से भाग गए।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, ये है सोने की कीमत, जान लीजिये ताजा भाव

घटना की जानकारी मिलने के बाद अंबाह पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है। एसडीओपी अंबाह अशोक सिंह जादौन का कहना है कि अपराधियों को जल्दी पकड़ लिया जायेगा ।

[dgv_vimeo_video id=”654825077″]

[dgv_vimeo_video id=”654825195″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews