Income Tax Notice: इनकम टैक्स विभाग ने कॉलेज के छात्र को भेजा 46 करोड़ रुपये का नोटिस, जानिए क्या है मामला?

Income Tax Notice: इनकम टैक्स विभाग ने कॉलेज के छात्र को भेजा 46 करोड़ रुपये का नोटिस, जानिए क्या है मामला?

Income Tax Notice: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, दरअसल मामले के अनुसार एक कॉलेज स्टूडेंट को आयकर विभाग से 46 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस प्राप्त हुआ है। वहीं नोटिस मिलने के बाद छात्र ने उसके खाते से हुए 46 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्र ने मामले में एडिशनल एसपी से मदद मांगी हैं।

जानिए पूरा मामला:

प्रमोद कुमार दंडोतिया, जो ग्वालियर का रहने वाला है और एसएलपी कॉलेज में एमए इंग्लिश कर रहा है। दरअसल प्रमोद को इनकम टैक्स विभाग और जीएसटी विभाग से 46 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। जानकारी के अनुसार नोटिस में उसके पैन कार्ड नंबर का इस्तेमाल करके साल 2021 में दिल्ली और मुंबई में दो कंपनियों को रजिस्टर कर 46 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन किया गया है।

प्रमोद के होश उड़ गए जब उन्हें पता चला कि उनके नाम पर इस तरह के लेनदेन किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि उसके पैन कार्ड नंबर का गलत इस्तेमाल करके फर्जी फर्मों का खुलासा किया गया है। जिसके बाद छात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और इस मामले में क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी से मदद मांगी है।

प्रमोद का बड़ा दावा:

दरअसल इस मामले में प्रमोद ने कहा है कि वह बड़ी मुश्किल से अपनी कॉलेज की फीस दे पाता है और इतनी बड़ी राशि के लेनदेन के लिए उससे कोई गलती नहीं हो सकती। दरअसल प्रमोद ने दावा किया है कि उसके पैन कार्ड नंबर का गलत इस्तेमाल किया गया है और यह फर्जी फर्म खोलकर इस पूरे फ्रॉड को अंजाम दिया गया है। वहीं इस मामले में प्रमोद ने इनकम टैक्स विभाग से भी बात करने की कोशिश की, हालांकि प्रमोद का कहना है कि इनकम टैक्स विभाग से बात करने का भी कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके चलते छात्र ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews