देशभक्ति के रंग में रंगे अलीजा सरकार, चंद्रयान थीम पर सजाया गया मंदिर

Independence Day

Independence Day : राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर आज देशभर में देशभक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। वहीं इंदौर में भी सड़कों से लेकर मंदिर तक सभी जगह देशभक्ति में डूबी नजर आ रही है। इंदौर के प्रसिद्ध पंचकुईया स्थित वीर बगीची में भी अलीजा सरकार को चंद्रयान-3 की थीम पर सजाया गया है। ये भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अन्य मंदिरों को भी भी देशभक्ति का रंग चढ़ रहा है।

बात करें अलीजा सरकार की तो उनका विशेष श्रृंगार किया गया। वह राकेट लांचर को अपने हाथों में लिए चांद पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं मंदिर के गर्भगृह के बाहर इंडिया गेट बनाया गया है। साथ ही हनुमान की रंगोली भी बनाई गई है जो भक्तों को आकर्षित कर रही है। दूर-दूर से भक्त इस मंदिर में बाबा अलीजा सरकार के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। वहीं मंदिर में देशभक्ति के भजनों को सुन मोहित हो रहे हैं।

दुनिया भर में है प्रसिद्ध

मंदिर के पुजारी का कहना है कि सावन के हर सोमवार पर अलीजा सरकार को अलग-अलग स्वरुप दिया जाता है। अलग-अलग थीम पर अलीजा सरकार का श्रृंगार किया जाता है। इस मंदिर का श्रृंगार शहर ही नहीं बल्कि देश-दुनिया में भी पहचान बना चुका है। ये एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां जिसमें अक्सर थीमों पर हनुमान जी को दशार्या जाता है।

आपको बता दे, ये मंदिर वीर बाजीची में है। जो पंचकुईया पर है। ये मंदिर काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस मंदिर के चमत्कार भी काफी ज्यादा है। वहीं बात करें मान्यता की तो इस मंदिर की मान्यता भी काफी ज्यादा है। दूर-दूर से भक्त अपनी परेशानियों को लेकर यहां आते हैं और बाबा से उसका समाधान मांगते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में मांगी गई हर मन्नत अलीजा सरकार पूर्ण करते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews