MP रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अक्टूबर में चलेगी 6 स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, 17 अक्तूबर तक मैहर स्टेशन पर 22 ट्रेनों का भी स्टॉपेज

रीवा-रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हर शनिवार को चलेगी ।इस ट्रेन का स्टॉप सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशन पर रहेगा।
indian railway

MP Railway : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने त्योहारी सीजन में दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 6 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेनें रीवा-रानी कमलापति-रीवा, रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति और जबलपर-दानापुर-जबलपुर के मध्य चलेंगी।

इसके अलावा नवरात्रि के अवसर पर  मैहर में आयोजित होने वाले माँ शारदा नवरात्रि मेला के दौरान 14 जोड़ी गाड़ियों का मैहर स्टेशन पर 3 से  17 अक्टूबर तक 5 मिनट का अस्थाई हाल्ट प्रदान किया गया है। यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 रेल मदद से इन सभी रेलगाड़ियों की आगमन/प्रस्थान की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

अक्टूबर में एमपी से चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हर शनिवार को दोपहर 12.30 बजे रीवा से चलेगी और उसी दिन रात 21.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 02189 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हर शनिवार को रात 22.15 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। इस ट्रेन का स्टॉप सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशन पर रहेगा।
  • गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर से 12 नवंबर तक हर शनिवार और मंगलवार को दोपहर 14.25 बजे रानी कमलापति से चलेगी और अगले दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01662 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर से 13 नवंबर तक हर रविवार और बुधवार को सुबहर 11.45 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.40 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर रहेगा।
  • गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर बुधवार और शुक्रवार को रात 19.35 बजे जबलपुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01706 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 24 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हर गुरुवार और शनिवार को सुबहर 11.45 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन मध्य रात 10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।इस ट्रेन का स्टॉप सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर रहेगा.

इन ट्रेनों का 17 अक्टूबर तक मैहर स्टेशन पर ठहराव

  • गाड़ी संख्या 10558 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस।
  • गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस।
  • गाड़ी संख्या 12669 चेन्नई सेंट्रल-छपरा एक्सप्रेस ।
  • गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस।
  • गाड़ी संख्या  11045/11046 कोल्हापुर-धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या  17610 /17609 पूना-पटना-पूर्णा एक्सप्रेस,
  • गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस।
  • गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस ।
  • गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस।
  • गाड़ी संख्या  22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस।
  • गाड़ी संख्या 11056 गोदान एक्सप्रेस ।
  • गाड़ी संख्या 22103/23104 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस।
  • गाड़ी संख्या 18610/18609 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राँची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस।
  • गाड़ी संख्या 22971/22972 बांद्रा टर्मिनस-पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।
  • गाड़ी संख्या 15647/15648 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस।
  • गाड़ी संख्या 19045/19046 सूरत-छपरा-सूरत एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस को दोनों तरफ से मैहर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews