Indigo Flight: यात्री की तबीयत अचानक खराब होने के चलते इंडिगो फ्लाइट की कराई गई इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo Flight: यात्री की तबीयत अचानक खराब होने के चलते इंडिगो फ्लाइट की कराई गई इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo Flight: गुरुवार को यानी 28 मार्च को इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट पटना से अहमदाबाद के लिए निकली थी। लेकिन फ्लाइट में सवार यात्री अभिषेक नाथ माथुर ने केबिन क्रू को अपने सीने में दर्द और घबराहट की जानकारी दी।

जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। वहीं लैंडिंग के बाद उसे तुरंत मेडिकल सहायता दी गई। वहीं रात 9.30 बजे विमान को इंदौर से अहमदाबाद के लिए भी रवाना कर दिया गया था।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग होते ही, यात्री को विमान से बाहर लाया गया और उसे नजदीक ही मौजूद बांठिया अस्पताल में भेज दिया गया। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसे जांच के बाद घर भेज दिया।

वहीं इस मामले में बांठिया अस्पताल के संचालक अंशुल बांठिया ने बताया कि यात्री को घबराहट और चेस्ट पैन की समस्या थी। उन्हें देर रात इलाज के बाद अस्पताल से रिलीज कर दिया गया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया की प्राथमिक उपचार से लाभ नहीं होने के चलते पायलट ने इंदौर एटीसी से संपर्क किया। बाद में फिर फ्लाइट की इमरजेंसी लेंडिंग का निर्णय लिया गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews