भाजयुमो की रैली में ज्वलनशील पदार्थ फैंकने वाले आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

indore crime news

Indore News : स्वतंत्रता दिवस की तिरंगा रैली में ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन सुपारी देने वाला आरोपी अभी तक फरार है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के दिन इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा तिरंगा यात्रा पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की कोशिश की गई थी।

ऐसे में उन आरोपियों की तलाश की जा रही थी जो अब जाकर आधी पूरी हुई है। क्योंकि अभी पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं एक की तलाश अभी जारी है। जब ये घटना हुई थी तब तीनों आरोपी बाइक पर भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर ही 2 आरोपियों की जानकारी जुटाकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

जानें क्या है पूरा मामला

[dgv_vimeo_video id=”856136525″]

तिरंगा यात्रा पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की नापाक हरकत करने वाले तीनों आरोपियों में से दो के साथ थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों से घटनाक्रम में बारीकी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपितों ने नेताओं के करीबी का नाम कबूला है।

थाना प्रभारी कपिल शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को इलाके से निकल रही तिरंगा यात्रा पर तीन बदमाशों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की घटना सामने आई थी और घटना के सीसीटीवी फुटेज में जारी हो गए थे।

[dgv_vimeo_video id=”856136573″]

पुलिस ने देर रात दो आरोपी विजय पिता राजू मालवीय निवासी जयश्री नगरनगर , राकेश पिता मोहनलाल प्रजापत व्यास नगर को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाला अन्य तीसरा आरोपी घनश्याम निवासी नगीना नगर अभी फरार बताया जा रहा है।

घटना को लेकर पुलिस आरोपियों से अन्य जानकारी जुटा रही है और तीसरे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कहीं है। तीनों में एक आरोपी सबमर्सिबल की रिपेयरिंग का काम करते हैं। पकड़े गए आरोपी शराब पीने के आदी है। जहां 15 अगस्त को उन्होंने एक शराब की खाली बोतल में पेट्रोल भरकर इस यात्रा पर फेंक दिया था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews