Indore : जल्द गूंजेगा 56 दुकान का अपना लाइव रेडियो, कर सकेंगे मनपसंद गीतों की फरमाइश

Indore 56 Dukan

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर शहर (Indore) का छप्पन दुकान (56 Dukan) सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां दूर दूर से लोग इंदौरी खाने का जायका लेने के लिए आते हैं। वहीं पार्टी, बर्थडे या कोई सेलिब्रेशन हो यहां लोगों की भीड़ आए दिन देखने को मिलती है। अभी इंदौर के लोगों के लिए छप्पन दुकान से एक गुड न्यूज़ सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब इंदौर में 56 दुकान का अपना रेडियो स्टेशन शुरू होने वाला है। ऐसे में अब लोग एफएम रेडियो पर अपने मनपसंदीदा गाने सुन सकेंगे।

इतना ही नहीं साथ ही लोग अपने दोस्त का बर्थडे हो या फिर जन्मदिन या विवाह की सालगिरह हो रेडियो के माध्यम से सन्देश और गीत भी सुनाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, दो साल पहले इसको लेकर स्मार्ट सिटी कंपनी ने अहमदाबाद की ट्रू पाइ आर कंपनी से बातचीत की थी। लेकिन कोरोना महामारी आने की वजह से वो बात वही टल गई। लेकिन अब एक बार फिर कंपनी ने इसका टेंडर जारी किया है।

Must Read : बेटी की क्लास में उसके सहपाठी ने किया टॉप, तो गुस्साई माँ ने छात्र को कोल्ड ड्रिंक में दिया जहर, हुई मौत 

आपको बता दे, अभी तक इस तरह की सुविधा सिर्फ दिल्ली-चेन्नई एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई के कुछ माल में ही उपलब्ध है। ऐसे में अब इंदौर के 56 दुकान पर भी लोग अपनी फरमाइश के गीत सुन सकेंगे। इसके लिए लोग मोबाइल से कॉल करके, एप या आनलाइन माध्यम से अपनी फरमाइश दर्ज करवा सकेंगे। इसके साथ ही इंदौर के यातायात का भी अपडेट इस एफएम रेडियो के आरजे दे सकेंगे।

बताया जा रहा है कि 56 दुकान पर रेडियो संचालक एजेंसी एडवर्टाइस्मेंट के द्वारा कमाई करेगी। ऐसे में एक घंटे के कार्यक्रम में 10 मिनिट का विज्ञापन होगा जो कमाई का साधन बनेगा। इसके साथ ही संचालक एजेंसी स्मार्ट सिटी कंपनी को भी अग्रिम भुगतान हर तीन महीने में करेगी। कहा जा रहा है कि अब छप्पन दुकान पर यदि किसी का सामान खो गया है या कोई गुम हो गया है तो उसका अनाउंसमेंट भी यहां किया जा सकेगा। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, ये रेडियो स्टेशन सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 8 बजे तक चलाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews