Indore Airport New Flights : 26 मार्च से शरू होगी इन 4 शहरों के लिए सीधी उड़ान, जानें शेड्यूल

bhopal to goa flight

Indore Airport New Flights : इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर लगातार इंटरनेशनल फ्लाइट के साथ-साथ कई जगहों की सीधी उड़ानें शुरू की जा रही हैं। दरअसल, अभी तक इंदौर से सीधी इंटरनेशनल ज्यादा फ्लाइट्स नहीं है लेकिन अब धीरे-धीरे उनकी शुरुआत की जा रही है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए आसपास की फ्लाइट्स भी शुरू की जा रही है।

अभी जानकारी सामने आई है कि इंदौर से उदयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ और शिर्डी के लिए सीधी उड़ान कल से शुरू की जा रही है। ऐसे में यात्रियों को भी सुविधा होगी और पर्यटन में भी बढ़ोतरी होगी। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि समर वेकेशन शुरू हो चुका हैं। सबसे ज्यादा लोग घूमने के लिए जाते हैं। समर शेड्यूल में सात शहरों के लिए उड़ानें शुरू होना एक बड़ी बात है।

Indore Airport New Flights : 26 मार्च से शुरू होगी फ्लाइट

travel tips, flights
सांकेतिक तस्वीर

जानकारी के मुताबिक, कल यानी 26 मार्च से शिर्डी, उदयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद की सीधी उड़ान का संचालन इंडिगो कंपनी करेगी। दरअसल, कोरोना महामारी के पहले इंदौर से 100 से ज्यादा फ्लाइट्स संचालित की जाती थी लेकिन कंपनियों को घाटा होने की वजह से कई शहरों की सीधी उड़ान बंद कर दी गई।

लेकिन अब एक बार फिर इनकी शुरुआत करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। 26 मार्च के बाद 1 मई से सूरत और राजकोट की उड़ान शुरू की जाएगी। इससे पहले वाराणसी की सीधी उड़ान शुरू की गई। इंदौर एयरपोर्ट से रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। ऐसे में धीरे धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

इसको देखते हुए सीधी उड़ान शुरू करना एक अच्छा निर्णय हो सकता है क्योंकि अभी तक सीधी उड़ान ना होने की वजह से यात्रियों को फ्लाइट्स बदलना पड़ती हैं। ऐसे में यात्रियों का समय भी बर्बाद होता है और पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं। अगर सीधी उड़ान शुरू हो गई तो यात्रियों को काफी ज्यादा सुविधा हो जाएगी और उनका पैसा भी बच पाएगा। अगर फ्लाइट शुरू हो जाती है तो कंपनी को भी फायदा होगा और शहरों के बीच पर्यटन में भी वृद्धि होगी।

फ्लाइट शेड्यूल और टाइम

इंदौर से अहमदाबाद

सुबह 10 बजे इंदौर से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट रवाना होगी जो 11.15 पर पहुंच जाएगी। वहीं अहमदाबाद से सुबह 8.30 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट 9.40 बजे इंदौर आ जाएगी। इसके लिए एक व्यक्ति का आपको 5 हजार या उससे अधिक किराया देना होगा।

इंदौर से लखनऊ

इंदौर से लखनऊ के लिए शाम 4.30 बजे रवाना होगी जो 7 बजे पहुंच जाएगी। वहीं वहां से रवाना होने वाली फ्लाइट 7.40 बजे निकल कर रात 9.40 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसके लिए किराया आपको साढ़े पांच हजार तक देना पड़ सकता हैं।

इंदौर से शिर्डी

इंदौर से शिर्डी के लिए दोपहर 12.25 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट दोपहर 2 बजे शिर्डी लैंड होगी। वहीं वहां से उड़ान भरने वाली फ्लाइट दोपहर 3.25 से शाम 5 बजे इंदौर पहुँच जाएगी। इसके लिए करीब 3 हजार तक का किराया एक व्यक्ति का देना पड़ सकता है।

इंदौर से उदयपुर

इंदौर से उदयपुर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट शाम 5.20 बजे से शाम 6.20 बजे उदयपुर पहुंच जाएगी। वहीं उदयपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट शाम 6.40 बजे रवाना होकर 7.50 बजे इंदौर आ जाएगी। इसके लिए भी एक इंसान का करीब 3 हजार से ज्यादा किराया देना पड़ सकता हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews