Indore में बने एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट का काम बंद, ये है बड़ी वजह

bio gas plant in indore, indore news

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बने एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट का काम बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्लांट का काम करने वाले वेंडर हड़ताल पर है। दरअसल, इस प्लांट का काम करने वाले जेसीबी, पोकलेन, वाटर और मैन पॉवर सप्लाई करने वाले कॉन्ट्रेक्ट फर्मों का साल भर से पैसा रुका हुआ है।

क्या है मामला?

indore news

काम करने वाले वेंडर्स का कहना है कि ever,enviro और gps Ltd जैसी अनुबंधित एजेंसियों के मार्फत जेसीबी, पोकलेन, वाटर और मैन पॉवर सप्लाई करने वाले कॉन्ट्रेक्ट फर्मों लगातार काम करते आ रहे हैं लेकिन लंबे समय से इनके काम का पैसा नहीं दिया जा रहा है। करोड़ों रूपये अटका हुआ है। राशि करीब 10 करोड़ रूपये के आसपास है।

पैसे नहीं मिलने की वजह से कॉन्ट्रेक्टर्स जीएसटी भी नहीं भर पा रहे हैं। इसी वजह से गुरुवार के दिन सभी वेंडर्स ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल की वजह से 14 टन गैस का काम प्रीतिदिन प्रभावित होगा। क्योंकि ये प्लांट एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है। यहां14 लाख रूपये की 14 टन बायो सीएनजी बनाई जाती है। इस प्लांट का शुभारंभ पीएम मोदी के हाथों से किया गया था।

दुनियाभर से Indore के इस प्लांट को विजिट करने आते हैं लोग

खास बात ये है कि इंदौर के इस प्लांट का निरिक्षण करने के लिए देश ही नहीं दुनिया भर ही बड़ी बड़ी कंपनी के लोग यहां विजिट करने और इस मॉडल को समझने के लिए आते हैं। इतना ही नहीं वह यहां ये भी सीखते है कि किस तरह से बायो सीएनजी बनाई जाती है। इस वजह से ये प्लान बेहद खास है लेकिन इसका काम बंद होने की वजह से काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews