सफाई के साथ अब रहने के लिए भी बेस्ट है इंदौर शहर, बनाया नया रिकॉर्ड, भोपाल भी लिस्ट में शामिल

Indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर शहर (Indore) हर चीज में नंबर वन आता है। अभी हाल ही में एक बार फिर इंदौर ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बताया जा रहा है कि सफाई में इंदौर जितना अव्वल नंबर पर है उतना ही अब रहने के लिए भी बेस्ट है। जी हां, देश के सबसे साफ शहर इंदौर को भी अच्छी रैंक ईज ऑफ लिविंग यानी रहने के लिए बेहतरीन शहरों की सूची में मिली है।

बताया जा रहा है की इंदौर का नाम ईज ऑफ लिविंग यानी रहने के लिए अच्छे शहर की सूची बनाई गई है उसमें टॉप 10 में आ गया है। दरअसल, केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने करीब 111 शहरों की ईज ऑफ लीविंग इंडेक्स रैंकिंग लिस्ट जारी की है जिसमें भारत के टॉप 10 शहरों में इंदौर और भोपाल का नाम शामिल हुआ है। चलिए जानते है कौन कौन से है वो दस शहर –

Must Read : Tea Side Effects : क्या आप भी है ज्यादा चाय पीने के शौकीन, आज ही हो जाए सावधान, होने लगते हैं सेहत को ये नुकसान

इंदौर को 8वां तो भोपाल को 10वां स्थान –

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर और राजधानी भोपाल को बेहतरीन शहरों की सूची में आठवां और दसवां नंबर हासिल हुआ है। दरअसल देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को लिविंग इंडेक्स की लिस्ट में आठवां नंबर मिला है। वहीं भोपाल को लिविंग इंडेक्स की लिस्ट में दसवां नंबर हासिल हुआ है।

ऐसे में इंदौर शहर ने एक और नया रिकॉर्ड बनाया है अब सफाई के साथ-साथ इंदौर में रहने के लिए भी लोगों को सोहलियत मिलेगी। इस लिस्ट के साथ ये भी बात सामने आई है कि इंदौर कई पैमाने पर बेस्ट बताया गया है। ऐसे में एक के बाद एक उपलब्धि इंदौर शहर को आए दिन हासिल होती रहती है।

ऐसे जारी की गई रैंक –

ईज ऑफ लीविंग में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, आर्थिक स्थिति, सुरक्षा, वेस्ट मैनेजमेंट, प्रदूषण, स्वच्छता, बिजली, पानी के साथ 27 चीजों को ध्यान में रखते हुए रैंकिंग लिस्ट केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गई है। इन सब में अच्छा पाए जाने के बाद ही इंदौर शहर टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हुआ है। वहीं भोपाल भी आगे बताया जा रहा है। इन सब चीज़ों के लिए लोगों के फीडबैक लिए जाते है जिसके आधार पर सूची तैयार की जाती है।

भारत में रहने के लिए टॉप 10 शहर

  • पहला-पुणे
  • दूसरा-नवी मुंबई
  • तीसरा-ग्रेटर मुंबई
  • चौथा-तिरुपति
  • पांचवें-चंडीगढ़
  • छठां-ठाणे
  • सातवां-रायपुर
  • आठवां-इंदौर
  • नौवां-विजयवाड़ा
  • दसवां-भोपाल

ये 10 शहर सबसे बेस्ट बताए गए है। यहां रहना भी अच्छा है और यहां की साफ सफाई, शिक्षा, रोड़ सेफ्टी, प्रदूषण, बिजली, ट्रेफिक और लिविंग स्टैंडर्ड भी बेहतरीन है। इसी आधार पर ये 10 की लिस्ट में शामिल हुए है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews