
इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) के गुलावट, हातोद, अजनोद मार्ग बारिश के बाद से ही दुरुस्त हो रहा है। ऐसे में उसको ठीक करने के लिए कोई भी ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। लेकिन मार्ग पूरे जर्जर हो रहे हैं पर उसका नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। गुलावट, हातोद, अजनोद मार्ग की रोड की ठीक करने के लिए सरकार 2 करोड़ 12 लाख रुपए खर्च करेगी। इसके लिए निविदाएं भी बुलाई जा चुकी हैं। लेकिन कोई भी जिम्मा लेने को तैयार नहीं हो रहा है।
Must Read : Indore : यूट्यूब पर ढूंढा दर्द का इलाज, अपनाते ही बिगड़ी तबीयत, मौत
आपको बता दे, गुलावट, हातोद, अजनोद मार्ग के क्षेत्रों में सडक़ की देखभाल और मरम्मत का काम लोक निर्माण विभाग के जिम्मे रहता है। बारिश के बाद से ही ये गुलावत, हातोद व अजनोद मार्ग जर्जर हो रहे हैं। लेकिन उसे ठीक करने के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए बड़ी वजह ये है कि ग्रामीणों के अतिक्रमण, पानी निकासी की जगह नहीं होने से ठेकेदार काम लेने को तैयार नहीं है।
जिसकी वजह से लोक निर्माण विभाग ने कई बार निविदाएं भी बुलाई है। ऐसे में बड़ा बांगड़दा से सोनगीर तक 11 किलोमीटर मार्ग की मरम्मत का भी प्रावधान किए गए। ऐसे में 4 महीने का कार्य निर्धारित किया गया है। ताकि मार्ग सरपट बन जाए क्योंकि इस मार्ग पर सबसे ज्यादा लोग आते हैं। इन दिनों गुलावत में सबसे ज्यादा लोग घूमने के लिए और प्री वेडिंग के लिए आते हैं। ऐसे में मार्ग को ठीक करना सबसे ज्यादा जरुरी हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि जल्द ही जजर्र सडक़ों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
