Indore News : कांग्रेस नेता ने कैलाश विजयवर्गीय को भेज मानहानि का नोटिस, ये है वजह

indore news

Indore News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जब से लड़कियों के पहनावे को लेकर बयान दिया है तब से वह हर किसी की नजरों में हैं। कोई उनके खिलाफ नोटिस भेज रहा है तो कोई उन्हें सुना रहा है। अभी हाल ही में खबर आई है कि एक महिला कांग्रेस नेता ने कैलाश विजयवर्गीय को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। उस कांग्रेस नेता का नाम साक्षी शुक्ला डागा है। उन्होंने महासचिव को 3 पन्नो को नोटिस एडवोकेट सौरभ मिश्रा के हाथों उन तक रविवार के दिन पहुंचाया है।

जानकारी के मुताबिक, नोटिस ने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ खिला है कि महावीर बाग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लड़कियों के पहनावे को लेकर कहा था कि लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहन कर निकलती हैं कि वह शूर्पनखा जैसी दिखती हैं। अपन महिलाओं को देवी बोलते हैं उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता, बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं।

Indore News : नोटिस में लिखी अभियोजन की कार्यवाही करने की बात 

आकाश विजयवर्गीय भी अपने पिता के इस बयान का समर्थन कर चुके हैं। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद ही महिला कांग्रेस नेता ने नोटिस भेजा। इस नोटिस में लिखा है कि विजयवर्गीय के बयान से महिलाओं का अपमान हुआ है।

राजनीतिक संरक्षण में लगातार नशे का कारोबार फल फूल रहा है। वैध-अवैध पब नियमों कायदे कानूनों को ताक पर रखकर चल रहे हैं, जिसे कोई रोकने वाला नहीं है। इतना ही नहीं आगे लिखा है कि पुलिस प्रशासन नतमस्तक हैं और वे महिलाओं पर आरोप लगा रहे हैं।

बड़ी बात ये है कि कैलाश विजयवर्गीय को नोटिस भेज तीन दिन में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए और खेद व्यक्त करने को कहा गया है नहीं तो अभियोजन की कार्यवाही करने की बात कहीं है। बता दे, महिला कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर से भोपाल तक उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था।

Indore NewsIndore NewsIndore News

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews