नशे के सौदागरों पर इंदौर क्राइम ब्रांच का प्रहार, 1 साल से फरार एमडी ड्रग का आरोपी गिरफ्तार

indore crime news

Indore Crime News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में लगातार अपराधियों की धर पकड़ के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार बड़ी-बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर रहा है। अभी हाल ही में एमडी ड्रग के मामले में फरार आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 130 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एचडी ड्रग बरामद की थी। इसकी कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। इतना ही नहीं आरोपियों के पास से एक दो पहिया वाहन, मोबाइल और नगद भी रुपए भी जब तक किए गए थे।

जानें पूरा मामला

indore news

बड़ी बात यह है कि इस मामले का आरोपी करीब एक साल से फरार था, लेकिन क्राइम ब्रांच द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दे, लगातार क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय और उपयोग में संलिप्त लोगों के बारे में लगातार जानकारी निकाली जा रही है।

इसी के दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर की सुचना प्राप्त हुई थी कि थाना अपराध शाखा के 130 ग्राम एम.डी के मामले में फरार चल रहा आरोपी रिंग रोड खजराना तरफ घुम रहा है। इसी सुचना के चलते क्राइम ब्रांच की ट्राम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहले तो पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया गया। थाने ला कर आरोपी से पूछताछ की गई।

जिसके बाद आरोपी ने अपना नाम सोहेल बताया। उसकी उम्र 25 वर्ष है वह 147 छतरीपुरा धार का रहने वाला है। वह जावरा से आरोपी शाहिद उर्फ नाईट्रा और उसके साथी को एम.डी ड्रग्स सप्लाई करता था। इतना ही नहीं उसने पूछताछ में ये भी बताया कि वह इंदौर के कई पैण्डलरों को एम.ड्रग्स देता था।

लेकिन जब उसको ये पता चला की शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो उसने अपना मोबाईल बंद कर लिए थे और वह फरार हो गया था। आरोपी ने राजस्थान में हो रहे ड्रग सप्लाई के नेटवर्क का भी खुलासा किया है। अभी आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है कई और नेटवर्क की जानकारी सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews