Indore Crime: घूरने पर बदमाशों ने कर दी पेट्रोल-पंप पर फायरिंग, केस दर्ज

Indore Crime: घूरने पर बदमाशों ने कर दी पेट्रोल-पंप पर फायरिंग, केस दर्ज

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (indore) के सदर बाजार थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूटर (scooter) पर आए दो युवक और युवती ने पेट्रोल पंप (petrol pump) पर ही फायरिंग (firing) कर दी। और सबसे अचंभे वाली बात ये है कि बदमाशों ने सिर्फ घूरने की वजह से फायरिंग कर दी। पुलिस (police) स्कूटर पर आए युवकों और युवती की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें… MP School: छात्रों के काम में लापरवाही पर स्कूलों को नोटिस, मान्यता रद्द करने की चेतावनी

पुलिस के मुताबिक पेट्रोल पंप कर्मी योगेश पुत्र तेजसिंह सोलंकी निवासी अहिल्या ब्लॉक 15वीं बटालियन ने शिकायत की कि स्कूटर पर सवार दो युवक और युवती ने उसके पेट्रोल पम्प पर फायरिंग की। योगेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों और युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। योगेश महेश गार्डेन लाइन स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पम्प पर नौकरी करता है।

योगेश ने बताया कि 6 मार्च रात 11:30 बजे के करीब स्कूटर पर दो युवक और एक युवती आए । युवक ने योगेश से घूरने की बात कही और बिना कुछ सुने ही बीच मे बैठे युवक ने गाड़ी से उतर कर हाथ मे पकड़े कट्टे से फायरिंग कर दी। योगेश अपनी जान बचाने हेतु उन पर पत्थरों से वार करने लगा और चिल्लाकर अपने आस-पास के लोगों को बुलाने लगा। ये सब देखकर बदमाश भी घबरा गए और गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews