Indore Crime News: गुमशुदा युवक का शव मिला, हत्यारा कौन?

attack-on-old-women-due-to-refusing-to-make-chicken-in-bhopal

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) में किशन नाम का एक युवक बीते दो दिन से गुमशुदा (missing) था। शुक्रवार को किशन के पिता ने बेटे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन असलियत में किशन गुमशुदा नहीं हुआ था बल्कि उसकी हत्या (murder) कर दी गयी थी। पुलिस (police) को किशन का शव (dead body) बीती रात लसुडिया थाना क्षेत्र में लोहा मंडी पावर हाउस के पास मिला। शव पर चाकू (knife) से हुए ज़ख्मों के निशान भी मिले। चाकू से मिले निशानों को देखकर ये साफ होता है कि किशन की हत्या हुई है।

किशन लसुडिया थाना क्षेत्र के गुलाब बाग कॉलोनी में रहता था। वो पेशे से ड्राइवर था। दो दिन पहले अचानक ही किशन लापता हो गया। तभी से उसकी तलाश जारी थी। जानकारी के मुताबिक किशन एक युवती से प्यार करता था लेकिन युवती के भाई अनिल को दोनों का प्रेम- प्रसंग बिल्कुल भी रास नहीं आता था। शुरुआती जांच में पुलिस को खबर लगी कि दो दिन पहले अनिल ने ही किशन को फ़ोन करके मिलने बुलाया था।

यह भी पढ़ें… जयश्रीराम के नारों के साथ मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल, भीड़ ने किया जोरदार स्वागत

किशन मिलने के लिए तैयार हो गया और जैसे ही मिलने के स्थान पर पहुँचा, अनिल और उसके दोस्त रवि ने किशन को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। और सुनसान जगह लेजाकर चाकुओं से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल दोनों ही आरोपी फरार है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews