Indore Crime News : पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान, कई बार बैट से सर पर हमला कर मारा

indore crime news

Indore Crime News : इंदौर में क्राइम के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी वरदार को लोग अंजाम दे रहे हैं। अभी हाल ही में एक मर्डर का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को पुरानी रंजिश की वजह से मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, विजय नगर थाना क्षेत्र में मुक्तिधाम के सामने वाली सड़क पर सोमवार के दिन एक आरोपित ने 24 वर्षीय युवक पर बैट से हमला किया।

उसके सर पर कई बार बैट से मारा गया जिससे वह लहूलुहान हो गया। तुरंत युवक को अस्पताल ले जाया गया उसकी हालत गंभीर हो गई थी। जब युवक को लेकर अस्पताल लेकर जाया गया तो उसे डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। अब इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं आरोपित युवक की तलाश की जा रही है। मृतक युवक का नाम आशुतोष परमार निवासी छोटी खजरानी था।

Indore : पत्नी ने लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक, आरोपित द्वारा युवक को मारने की घटना करीब शाम 6 बजे की है। जब पुलिस ने इस मामले के बारे में जानने की कोशिश की तो एक मुखबिरी द्वारा बताया गया कि ऋषभ गुर्जर नामक युवक ने हमला किया था। वहीं पुलिस ने जब घर वालों से पूछताछ की तो मृतक युवक की पत्नी द्वारा ये आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते ऋषभ और अन्य ने हत्या की है। दरअसल, सुबह ही आशुतोष के पास कॉल आया था और वह तुरंत चले गए। लेकिन शाम को कॉल आया कि आशुतोष मुक्तिधाम के पास पड़ा है। गौरतलब है कि आशुतोष की लव मैरिज हुई थी। उनका एक लड़का भी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews