24 घंटे के अंदर द्वारकापुरी में हुए हत्याकांड के 5 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Indore crime news

Indore Crime News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बीते दिन एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था। दरअसल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक तालाब के पास खून से सनी हुई एक युवक की लाश पड़ी मिली थी जिसकी सूचना एक मुखबिर ने द्वारकापुरी पुलिस को दी थी। ऐसे में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उसके बाद इस मामले की बारीकी से जांचपड़ताल करना शुरू कर दी। मामले की जांच में पहले दिन पुलिस को ये सुचना प्राप्त हुई थी कि युवक ताला चाबी बनाने का कार्य करता था उसके क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से काफी समय से विवाद चल रहा था। ऐसे में पुलिस ने मामले को लेकर पूछताछ करना शुरू की और 24 घंटों के अंदर युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया।

ये है पूरा मामला

[dgv_vimeo_video id=”869821486″]

जी हां बताय जा रहा है कि द्वारकापुरी थाना पुलिस ने हत्याकांड के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी से अभी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में ये बात सामने आई है कि एक आरोपी की बहन से मृतक युवक का संबंध था जिसकी वजह से पिछले काफी समय से उनके बीच विवाद चल रहा था। ऐसे में आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर एक योजना बनाई और युवक को मार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

हत्या के बाद लाश को तालाब के पास फेंक दिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने मीडिया को बताया है कि मृतक युवक का नाम सुनील था। वह आकाश नगर का रहने वाला था। उसका उसे के साथियों से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोपी की बहन के साथ उसका अवैध संबंध भी था जिसकी वजह से उसके ही साथियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या करने से पहले आरोपियों ने सुनील को शराब पिलाई थी। उसके बाद उसके साथ मारपीट की। फिर एक धारदार पत्ते से खंडहर में युवक के गले पर वार किया गया। उसके बाद शव के पैर बांधने के साथ ही सीमेंट का एक पत्थर बांधकर उसे तालाब में फेंक दिया गया और सभी आरोपी वहां से फरार हो गए थे जो अब पुलिस की गिरफ्त में है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews