Indore: सौर ऊर्जा से रोशन होगा खजराना गणेश का दरबार, जल्द बिजली बनना होगी शुरू

khajrana ganesh indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) के खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh) में भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में मंदिर में रोशनी के साथ भोजनालय, अस्पताल, आरओ प्लांट व बोरिंग में बिजली की काफी ज्यादा खपत होती है। लेकिन इससे निपटने के लिए निगमायुक्त और प्रशासन ने सोलर पैनल लगाकर बिजली तैयार करने के लिए 10 महीने पहले योजना बनाई थी जो पूरी की जा चुकी हैं।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 120 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया गया है। ऐसे में अब हर महीने 14 हजार यूनिट बिजली बनकर तैयार होगी। जिसकी वजह से मंदिर के बिजली बिल में करीब 90 हजार रुपए तक की बचत हो सकेगी। अब तक हर महीने मंदिर के बिजली बिल पर 80-90 हजार रुपए लगते थे। लेकिन अब इसकी बचत के लिए 45 लाख रुपए खर्च कर के सौर ऊर्जा से बिजली बनाने का संयंत्र लगा दिया गया है।

Must Read : मुख्यमंत्री क्या 420 के अन्य अपराधियों पर भी ऐसी मेहरबानी करेंगे!

इसका संचालन इसे लगाने वाली कंपनी 5 साल तक करेगी साथ ही इसका रखरखाव भी करेगी। ये सोलर पैनल कंट्रोल कमांड सेंटर पर लगाया गया है। इसे लगाने के बाद हर महीने 14 हजार यूनिट बिजली बन कर तैयार होगी। इससे ही अब मंदिर में रोशनी के अलावा भोजनालय, अस्पताल, आरओ प्लांट व बोरिंग में बिजली का इस्तेमाल किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, कंट्रोल कमांड सेंटर की छत पर स्मार्ट सिटी कंपनी ने सोलर पैनल लगाया है। इस वजह से बिजली के बिल पर अच्छी खासी बचत होने वाली है। 20 नवंबर तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके बाद सोलर से बिजली बनेगी। दिसंबर तक बिजली का उत्पादन पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews