80 हजार की रिश्वत लेते धराया सरपंच, इंदौर लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

bribe news, indore crime news

Indore Crime News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इंदौर लोकायुक्त की दमदार डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल की टीम के द्वारा एक सरपंच को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सिंहासा गांव के सरपंच नारायण सिंह द्वारा ये कार्य किया गया है। वह 80 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त को की और बताया कि सरपंच ने मछलीपालन के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी।

[dgv_vimeo_video id=”870974354″]

जानें पूरा मामला

[dgv_vimeo_video id=”870973843″]

फरियादी ने बताया कि सिंहासा गांव में बनी खदान में मछली पालन का काम वह करता है। मछली पालन के एवज में सरपंच उसी एवज में उससे लाख रुपए साल की मांग कर रहा था। ऐसे में आज 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सरपंच नारायण को लोकायुक्त ने पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, सरपंच को अभी चंदन नगर थाना पुलिस के हवाले किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”870973985″]

इस मामले को लेकर डीएसपी लोकायुक्त ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि मछली पालन के एवज में सरपंच ने एक युवक से 1 लाख रुपए सालाना रिश्वत की मांग की थी। लेकिन उसे आज रंगे हाथों 80 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया है। लोकायुक्त द्वारा एक योजना बना कर सरपंच को पकड़ा गया है। दरअसल, सरपंच ने रिश्वत की राशि एक दुकान पर रखने के लिए कही थी जिसके बाद दुकान पर जैसे ही राशि रखी गई लोकायुक्त की टीम ने छापा मार दिया। अभी इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। सरपंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews