Raid In Indore : खनीज अधिकारी के यहां लोकायुक्त का छापा, जानें पूरा मामला

raid in indore

Raid In Indore : इंदौर में आज अल सुबह एक खनीज अधिकारी के चार स्थानों पर लोकायुक्त की टीम ने छापेमारी की है। ये मामला आय से अधिक संपत्ति का है। बताया जा रहा है कि देवास में 1991 में द्वितीय श्रेणी में पदस्थ माइनिंग आफिसर एमके खताड़‍िया के खिलाफ ज्यादा संपत्ति होने का मामला दर्ज किया गया था।

[dgv_vimeo_video id=”807791954″]

लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई में लक्जरी गाड़ियां सहित कई बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। वहीं आ रही जानकारी के मुताबिक अधिकारी ने अपने भाई के नाम पर भी संपत्ति खरीदी है। इसके अलावा अधिकारी के नाम पर इंदौर, पीथमपुर में भी कई कंपनियां मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। जिसके बाद तुलसी नगर, उज्जैन सहित क्रेशर प्लांट देवगुराडिया में छापामार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल टीम जांच पड़ताल कर रही है। वही मामले में महत्वपूर्ण खुलासे होने की सम्भावना है।

[dgv_vimeo_video id=”807792081″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews