इंदौर एमजीएम में एडमिशन लेने वालों के लिए खुशखबरी! एमडी मेडिसिन की सीट 35 हुई

Indore MGM College

Indore MGM College : इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी में मास्टर डिग्री करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, एमडी मेडिसिन की पढ़ाई करने वालों को अब एमजीएम कॉलेज में एडमिशन आसानी से मिल सकेगा। बताया जा रहा है कि एमजीएम कॉलेज में एमडी मेडिसिन कोर्स के लिए 21 सेट की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद अब इस कॉलेज में कुल 35 एमडी मेडिसिन कोर्स की सीट हो चुकी हैं। पहले सिर्फ मजीएम में एमडी मेडिसिन की 14 सीट थी। जिसे बढ़ा दिया गया है।

इन सीटों में से 35 सीट में से 18 सीट ऑल इंडिया कोटे से तथा 17 सीट राज्य कोटे से निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी मेडिसिन के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर बीपी पांडे द्वारा दी गई है। खास बात ये है कि एमजीएम कॉलेज प्रदेश के अन्य जिलों में सबसे ज्यादा सीट वाला कॉलेज है। अब ये कॉलेज प्रदेश का सबसे बड़ा विभाग हो गया है। एमजीएम के डीन डॉक्टर संजय दीक्षित का कहना है कि एमडी की 14 सीट बढ़ाने के लिए 2 साल से प्रयास किया जा रहे थे, फैकल्टी और संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए कॉलेज को 35 सीट मिली है।

सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में मौजूद है कुल इतनी सीटें

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के आठ सरकारी और नौ प्राइवेट कॉलेज को मिलाकर एमबीबीएस में पीजी कोर्स के लिए कुल 1627 सीट हैं। इनमें 991 सीट सरकारी कॉलेजों में और 636 सीट प्राइवेट कॉलेजों में मौजूद हैं। एमजीएम इंदौर की बात करें तो इसके पास कुल 246 पीजी सीट और चार सुपर स्पेशलिटी सीट है जो राज्य में सबसे ज्यादा हैं। कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा मेडिसिन में 21 सीटें बढ़ाने का फैसला जून महीने में लिया गया था जिसके बाद नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) में लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी किया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews