Indore News: रिलायंस ग्रुप के केबल नेटवर्क गोडाउन में लगी भीषण आग, 1 करोड़ का माल जलकर हुआ खाक

indore fire

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर (indore) में आगजनी (fire) की घटनाएं लगातार सामने आ रही है बसों में लगी आग की घटना के कुछ ही दिन अभी बीते थे कि शुक्रवार सुबह एक रिलायंस ग्रुप (reliance group) के एसीएन डिजिटल कंपनी (ACN digital company) के गोडाउन (godown) में आग लग गई जिसके चलते करीब 1 करोड़ के उपकरण जलकर खाक हो गए है।

आगजनी की घटना एसीएन डिजीटल कंपनी के मांगलिया स्थित केरी फास्ट कंपाउंड के गोदाम की बताई जा रही है। बताया ये भी जा रहा है कि आग सुबह 5 से 6 बजे की बीच लगी है। वही एसीएन डिजिटल गोडाउन में लगी भीषण आग से करोड़ों रुपये के सेट टाॅप बॉक्स और चार्जर जलकर खाक हो गए है। माना जा रहा है कि शाॅर्ट सर्किट के चलते गोडाउन में आग लगी थी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बता दें कि आग ने पूरे गोडाउन को अपने आगोश में ले लिया था जिसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फायर पुलिस की टीम ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की तो आग पर काबू पाने में कठिनाई हुई और आग बुझाने के लिए छोड़ा जा रहा पानी अंदर तक नही पहुंच पा रहा था। जिसके चलते जेसीबी की मदद ली गई और गोडाउन की दीवारें तोड़कर आग बुझाने के प्रयास शुरू किये गए तब कहीं जाकर 5 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में दमकल की 6 गाड़ियां और नगर निगम का 10 टैंकर पानी लगा।

यह भी पढ़ें… MP Board: दो बार आयोजित होगी प्री–बोर्ड की परीक्षा, प्रश्न बैंक पर आयुक्त कियावत का बड़ा बयान

आग इतनी भयानक थी कि करोड़ो रूपये के सेट टॉप बॉक्स और अन्य मशीनें जलकर खाक हो गई। एसपी फायर आर.एस. निंगवाल ने बताया कि आग जिस गोडाउन में लगी वहां प्लास्टिक भी अधिक मात्रा में था जिसके चलते आग फैल गई और उसे बुझाने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में तीन फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां बुलवाई गईं। वहीं निगम से भी पानी के टैंकर बुलवाये गए। फायर पुलिस को एसीएन डिजिटल के मैनेजर ने बताया कि करोड़ो के सेट टॉप बॉक्स और चार्जर का नुकसान हुआ है।फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है वहीं आग लगने से रिलायंस ग्रुप की सेवाएं बाधित होने की बात भी सामने आ रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews