Indore news: कोरोना गाइडलाइन्स को लेकर प्रशासन सख्त,16 दुकानें सील, 2 लोग गिरफ्तार

Corona

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (indore) और भोपाल में कोरोना (corona) के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए परसों रात से ही नाइट कर्फ्यू (night curfew) लगा दिया गया है। इसके साथ ही अन्य कई कोरोना गाइडलाइन (corona guidelines) बनाई गई है जिनका पालन न करने पर इन्दौर पुलिस (indore police) और नगर निगम (municipal council) ने जगह- जगह सख्त कार्यवाही की है। शहर में कोरोना गाइडलाइन फॉलो न करने पर प्रशासन ने करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही लगभग 16 दुकानों पर ताला जड़वा दिया है। नाइट कर्फ्यू का पालन न करने वालों पर भी कार्यवाही की गई है।

कल की गई कार्यवाही में इंदौर नगर निगम ने पाकीजा शो रूम को सील कर दिया। इसके साथ- साथ श्याम स्कूटर, स्पेयर पार्ट्स किंग, जेल रोड, इंदौर बुक डिपो, अपना मोबाइल जैसी बड़ी दुकानों, कारखानों समेत कुल 16 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ताला बंदी की। बिना मास्क लगाए हुए दो दर्जन से भी ज़्यादा लोगों के पुलिस ने चालान काटे साथ ही गाइडलाइन न मानने वालों को गिरफ्तार भी किया गया।

यह भी पढ़ें… MP: BJP ऑफिस में यौन शोषण! दो महिला कार्यकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

नाइट कर्फ्यू के पहले दिन गाइडलाइन्स को हल्के में लेते हुए कई दुकानें 10 बजे के बाद भी खुली रहीं इस आधार पर पुलिस और नगर निगम ने उन सभी दुकानदारों पर कार्यवाही की है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के मद्देनजर एक बार फिर सख्ती बरती जा रही है, नियमों का पालन न करने वालों पर प्रशासन की गाज गिर रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews