Indore News : आखिर सांसद ने क्यों किया नाला वॉक, ये है पूरा मामला 

Indore News : आखिर सांसद ने क्यों किया नाला वॉक, ये है पूरा मामला 

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर सांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) गुरुवार को नगर निगम द्वारा किए जा रहे नाला टैपिंग के कामों का जायजा लेने के लिए ‘नाला वॉक’ पर निकल पड़े। सांसद ने पालदा के इंडस्ट्रियल एरिया से नालों को व्यवस्थाएं देखना शुरू किया और मूसाखेड़ी, तेजपुर गड़बड़ी होते हुए अमितेश नगर पहुंचे।

सांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) ने नाले किनारे की मिट्टी पानी में न मिले इसके लिए व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद सांसद लालवानी भी नाले में खुद ही उतर गए और स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए आवश्यक मापदंड पूछे और उसके अनुसार व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी ली। इतना ही नहीसांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) ने तेजपुर गड़बड़ी में नाले के ट्रीटेड पानी का हाथ में लेकर निरीक्षण किया और निगम के अधिकारियों से कार्यप्रणाली समझी।

इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) ने कहा कि इंदौर स्वच्छता का पंच लगाने के लिए तैयार है और वे व्यवस्थाओं को देखने के लिए निकले हैं। सांसद ने बताया कि सरस्वती और कान्ह नदी में मिलने वाले नालों की उचित व्यवस्था की गई है और दोनों नदियों को पुनर्जीवित करने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता में तो नम्बर 1 आएगा ही सही लेकिन इंदौर नाला टैपिंग और नदी नालों के पानी की स्वच्छता में भी नम्बर 1 रहेगा। जिस वक्त इंदौर सांसद नालों के करीब गए उस वक्त निगम के अधिकारियों को भी सांसद के साथ कदम ताल कर नालों में उतरना पड़ा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews